जशपुर जिले के इस विभाग का विवादित बड़ा अधिकारी अंततः हुआ निलंबित।
देखिए, कौन है वह अधिकारी।

जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर को निलंबित कर दिया है।
विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर पर आरोप था कि वर्ष 2020 में सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना स्वयं का वेतन आहरित किया एवं शासकीय कार्य के निष्पादन में निष्क्रियता बरती गई।
जिसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। समिति द्वारा विभिन्न शिकायतों से संबंधित वित्तीय अनियमितता के बिंदुओं पर जांच की गई।
छत्तीसगढ़ शासन ने जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन में विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर द्वारा निर्माण कार्यों एवं संबंधित प्रशासकीय स्वीकृति, मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा बैठक दिनांक 08, 09 एवं 10 जुलाई 2024 में संभाग अंतर्गत समस्त प्रकरणों की प्रगति अत्यंत दयनीय पाई गई तथा श्री जामनिक के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप सत्य पाए गए। श्री जामनिक ने अपने पदीय दायित्वों से परे जाकर संभाग के अंतर्गत कार्यों में शासन एवं अन्य स्तर पर अनावश्यक पत्राचार कर छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया है।
उपर्युक्त स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत श्री विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर निर्धारित किया गया है।










