सम्पूर्ण भारत बंद पर कुनकुरी व्यापारी संघ बंटा दो भाग में।
अध्यक्ष ने दिया समर्थन, तो सचिव ने समर्थन को नकारा।
कुनकुरी। आज सर्व आदिवासी समाज के द्वारा सम्पूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसमें कुनकुरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि सम्पूर्ण भारत बंद के आयोजको का समर्थन के लिए पत्र संघ के पास आया था। जिस पर कुनकुरी व्यापारी संघ द्वारा समर्थन दिया गया है। परंतु जब जब इस विषय पर कुनकुरी व्यापारी संघ के सचिव मनीष हेड्डा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्पूर्ण भारत बंद आयोजको का संघ के पास पत्र आया था किंतु संघ ने कोई समर्थन नही दिया है। यहां व्यापारियों की इच्छा की वे अपना प्रतिष्ठान बंद करें या खोलें।
यहाँ हम आपको बता दें कि एक प्रकार से कुनकुरी व्यापारी संघ ने मौन समर्थन दिया। जिसके कारण कुनकुरी में 90 प्रतिशत दुकान बंद रही।
सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले कुनकुरी में आदिवासी समाज के द्वारा वाल्टर कुजूर, अभिनन्द खलखो, कलिस्ता तिर्की के नेतृत्व में रैली निकाल कर नेशनल हाइवे 43 को जाम कर कुनकुरी जय स्तंभ चौक में सभा का आयोजन कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध जताया। एवं फैसला वापस लेने की मांग की।










