*मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में*
*स्वतंत्रता दिवस के दिन भाजपा युवा मोर्चा ने जनपद पंचायत कार्यालय में फर्श पर बैठ कर किया आक्रोश व्यक्त।*
*मामला क्या है, जानने के लिए देखिये वीडियो*
फरसाबहार। 15 अगस्त को एक ओर पूरा देश आजादी का पर्व हर्षोल्लास से मना रहा था वंही दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पंडरीपानी के मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जितेंद्र सोनी, प्रियांश भगत, योगेश मिश्रा, गजानंद चक्रेश, पन्ना सिंह, संजय गुप्ता जनपद पंचायत फरसाबहार के कार्यालय के फर्श पर बैठ कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सार्वजनिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था नही होने, सांस्कृतिक कार्यक्रम नही करने एवं आमंत्रित अतिथियों का उचित सम्मान नही करने पर अपना आक्रोश जताया।
मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान के आजादी पर्व धूमधाम से मना रहा है। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। परंतु हमारे फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में स्वाधीनता पर्व का अपमान किया गया है। बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम से रोका गया है। आम नागरिक जो इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होते है, सभी स्कूल के बच्चे आते है, महिलाएं आती है उनके बैठने की व्यवस्था नही की गई। टेंट नही लगाया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं के बोलने पर मैट बिछाई गई और कुर्सियां मंगा कर लगाई गई।
पन्ना सिंह ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है पर यंहा के अधिकारी बहुत ही लापरवाह है। उन्हें जनभावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। राष्ट्रीय पर्व पर उनका ऐसा कृत्य ग्रामीणों को बहुत ही आहत किया है।
एक ग्रामीण ने कहा कि हमारे विधायक ही प्रदेश के मुखिया है यंहा तो ऐसा कार्यक्रम व व्यवस्था होनी चाहिए। जिसे देखकर लोग हमेशा याद रखे। परन्तु अब ऐसी स्तरहीन व्यवस्था के लिए याद रखेंगे।
विकासखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर इस प्रकार की व्यवस्था को देखकर पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आजजा प्रकोष्ठ वेदप्रकाश भगत ने भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ये लापरवाही एवं अनदेखी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
फर्श पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की। कि इस कृत्य के दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाये। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार प्रदीप राठिया ने आश्वासन दिया कि कलेक्टर महोदय को इस बात की जानकारी से अवगत करा दिया जाएगा। जो भी उनका निर्देश होगा वह कार्यवाही की जाएगी।











