भड़िया गांव अब तक नही पहुंची विकास की किरण।
कई गांवों का संपर्क टूटा। देखिए वीडियो….
बगीचा। भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ जाने एवं बाढ़ आ जाने से सड़क पर बना डोल डाल कर पुल बह गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पुल बह जाने से मुढ़ी, मलसेमा, बीजाघाट, हरईया, डूमर टोली ,लघना ,हर्रा कोना गांवों की अब संपर्क टूट चुका है। इससे पहले भी यही स्थिति बनी थी जब पंचायत की ओर से 2018 में 14 वें वित्त की राशि से 2 लाख 30 हजार रुपए की लागत से मरम्मत कराया गया था। परन्तु अभी आई बाढ़ में वह भी बह गया। यंहा पर कई वर्षों से लगातार पुलिया बनाने की मांग की जा रही है। किंतु ग्रामीणों की मांग पर कोई ध्यान नही दे रहा है। सरकार बदल रही है लेकिन यहां की तस्वीर नहीं बदल पा रही है। ग्रामीणों को केवल आश्वासन के अलावा और कुछ मिल रहा है। इससे पहले वर्ष में गोद में लिए 2 बच्चे के साथ एक माँ ने अचानक जल भराव से जान गंवा बैठी। और इससे पहले भी एक स्कूलीय छात्र बहने से मौत हुआ था। और न जाने कितने लोग इस बाढ़ का शिकार हुए हैं कुछ करना मुश्किल है।










