छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग एव समस्याओं से कराया अवगत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग एव समस्याओं से कराया अवगत।

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर भोय के नेतृत्व में जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार गोकुलानंद यादव ने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया कि जशपुर जिला  में प्रधान  पाठक ई एव टी संवर्ग का रिक्त पद है पूर्व पद्दोन्नति के समय पूरक सूची नही बनाये जाने के कारण पद्दोन्नति नही हो पाया। वर्तमान में सहायक शिक्षकों का पांच वर्ष पूर्ण हो गया है उनको विभागीय पद्दोन्नति का लाभ दिया जाए। एव बलरामपुर जिला में दो बर्ष से पद्दोन्नति 1180प्रधान पाठकों को 14 अक्टूबर 2022 को पद्दोन्नति आदेश जारी किया गया लेकिन तत्कालीन कलेक्टर बलरामपुर ने सभी पदस्थापना को 20 अक्टूबर 2022 को निरस्त कर कर दिया एव इससे दुखी होकर कुछ साथी हाई कोर्ट की शरण में चले गए एव हाई कोर्ट  से इस्थग्न ले आये लेकिन बहुत शिक्षक साथी कोर्ट में न जाकर विभागीय पदस्थापना का इंतजार कर रहे  है दो बर्ष बीत जाने पर भी प्रधान पाठक बलरामपुर का 1180 प्रधान पाठक का पदांकन करने का एवं उचित निराकरण के लिए आग्रह किया।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आहवान पर अगस्त 2023 में हड़ताल अवधि का बेतन विकास खंड राजपुर जिला बलरामपुर का आज पर्यंत तक बेतन नही मिलने की जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दिया मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें