
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आज का संशोधित कार्यक्रम।
फरसाबहार। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जशपुर के माटी पुत्र आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी का दिनाँक 05.08.2024 दिन सोमवार व 06.08.2024 दिन मंगलवार को जशपुर जिला दौरा कार्यक्रम तय हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री साय अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिनाँक 05.08.2024 दिन सोमवार को दोपहर 01.35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड जशपुर पहुंचेंगे जिसके बाद 01.40 बजे से 03.40 बजे तक कल्याण आश्रम जशपुर मे रहेंगे जिसके पश्चात 03.45 बजे जशपुर से प्रस्थान कर 04.00 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचकर अपने निज निवास में उपस्थित रहेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। दिनाँक 06.08.2024 को सुबह बन्दरचुआ में कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रायपुर रवाना होंगे।*










