दो सगे भाइयों के साथ दंतैल ने किया ऐसा की देख व सुन कर आपके होश ……., गजराजों ने उड़ा दी ग्रामीणों की नींद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो सगे भाइयों के साथ दंतैल ने किया ऐसा की देख व सुन कर आपके होश …….

बीते एक सप्ताह से दंतैल ने उड़ा दी ग्रामीणों की नींद।

फरसाबहार। जशपुर जिले के तपकरा वनपरिक्षेत्र में एक सप्ताह से गजराजों ने आतंक फैला हुआ है। वन विभाग पूरी तरह से असहाय नजर आ रही है। गजराजों ने बीती रात दो सगे भाइयों को कुचल कर मार डाला।

घटना जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केरसई की है। बीती रात अपने कच्चे मकान में सो रहे 2 सगे भाईयों को एक दंतैल ने बारी बारी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया ।
जानकारी के अनुसार हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया। इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आया तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और उसकी जान ले ली। दूसरा भाई जब अपने भाई को बचाने आया तो दंतैल उस पर भी टूट पड़ा और उसे भी मार डाला ।

जिले के डीएफओ मौके पर पहुंच गए हैं। विदित हो कि एक सप्ताह पहले तपकरा वनपरिक्षेत्र के ही अमडीहा और रेमते गाँव मे दंतैल ने एक ही दिन में 2 लोगो को कुचलकर मार डाला था। तपकरा के निवासियों ने बताया कि बीती रात तपकरा से घुमरा मार्ग में तपकरा के नजदीक दंतैल थे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें