पूरन वर्मा को कांग्रेस ने सौंपा बड़ा दायित्व, बनाया तपकरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूरन वर्मा को कांग्रेस ने सौंपा बड़ा दायित्व, बनाया तपकरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

फरसाबहार। जशपुर जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्त किया है। इसी ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में तपकरा ब्लॉक में कांग्रेस के जमीनी, जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ, सेवाभावी कार्यकर्ता खुंटगांव निवासी पूरन वर्मा को कांग्रेस ने तपकरा ब्लॉक अध्यक्ष पद की जबाबदारी दी है।
श्री वर्मा संयुक्त मध्यप्रदेश के समय से ही कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता बनकर क्षेत्र कांग्रेस के लिए काम कर रहे है। 2000 में छत्तीसगढ़ बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में स्व अजित जोगी की सरकार बनी। तब श्री वर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्य मे अपना योगदान दिया। 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन था इस दौरान भी इन्होंने ने विपक्ष की भूमिका में रह कर जमीनी स्तर पर कार्य किया। 2018 के चुनाव कुनकुरी क्षेत्र में कांग्रेस की विजय में भी अथक मेहनत कर अपनी ससक्त उपस्थिति दर्ज कराई। वर्तमान में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस द्वारा तपकरा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष पद की महती जबाबदारी मिलना इनके लिए राजनैतिक कौशल की परीक्षा का समय रहेगा।
श्री वर्मा ने तपकरा ब्लॉक के अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया को बताया कि सभी शुभचिंतकों का पिछले काफी लंबे समय से लेकर आज तक सहयोग, सलाह, सम्मान एवं प्यार हमेशा मिलता रहा, तभी मैं इस योग्य बन पाया कि आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे ब्लॉक अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगे का रास्ता हमारे लिए बड़ी चुनौती पूर्ण है। काफी संघर्ष करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग व मार्गदर्शन के बिना मेरे लिए इस दायित्व को पूरा कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए कांग्रेस के जमीनी समर्पित कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है कि आगे भी मेरे प्रति अपना प्रेम ,सहयोग व विश्वास बनाए रखिएगा जिससे हम सब मिलकर चुनौती का सामना करते हुए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों को पूरा कर सकें।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें