कृष्ण गोपाल यादव छतीसगढ़ प्रगतिशील मगधा यादव समाज के बने फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कृष्ण गोपाल यादव छतीसगढ़ प्रगतिशील मगधा यादव समाज के बने फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष।

फरसाबहार। छतीसगढ़ प्रगतिशील मगधा यादव समाज ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया गिरीगोवर्धन कृष्णा धाम मे मगधा यादव समाज का ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सचिव चुनाव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे पुरे फरसा बहार ब्लॉक के विभिन्न ग्राम से समाज के पुरुष, महिला, युवा की भारी उपस्थिति एवं जिला मगधा समाज से प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बसंत यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनामू यादव जिला सचिव जगदेव यादव, न्यायिक समिति जिलाध्यक्ष हरिनाथ यादव एवं जिला टीम के निर्देशानुसार समाज से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक टिकेश्वर भोय, चुनाव अधिकारी जीवन यादव एवं कीर्तन यादव के द्वारा गहमा गहमी मे लोकतान्त्रिक तरीके से चुनाव कराया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव मे कृष्ण गोपाल यादव ने जीत दर्ज किया एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन यादव ब्लॉक सचिव जयपाल यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष गुरमनी यादव तीनो पद पर सिर्फ एक नाम आने के कारण निर्विरोध विजयी घोषित किया गया तथा ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी की उपस्थिति मे ब्लॉक कार्यकारिणी फरसाबहार का विस्तार किया गया। जिसमे कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश्वर यादव उपसचिव कृष्णा यादव, उप कोषाध्यक्ष कलेश्वर यादव,महामंत्री ठंडा राम यादव, सागर यादव,संगठन मंत्री देवनाथ यादव, सह संगठन मंत्री बालेश्वर यादव, प्रचार मंत्री जनक यादव, मधुसूदन यादव महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी मे महिला अध्यक्ष ममता यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती तरणी यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता यादव सचिव श्रीमती जयमती यादव को बनाया गया सभी पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की समाज द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक टिकेश्वर भोय ने शपथ दिलाया एवं जिलाध्यक्ष बसंत यादव जी ने अपने उदबोधन मे कहाँ की यादव मगधा समाज जिला जशपुर, जिला रायगढ़ जिला सरगुजा एवं झारखण्ड एवं ओड़िशा मे समाज का बृहद जनसंख्या है सामाजिक एकता के बदौलत मगधा यादव समाज का विकास एवं उन्नति जरूर होगा पूर्व बैठक के निर्णय अनुसार ब्लॉक फरसाबहार के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के गिरी गोवर्धन पर्वत कृष्ण धाम को समाज का प्रमुख कार्यालय एवं मुख्यालय बनाये जाने की सर्व सहमति से घोषणा किया एवं समाज के सारे गतिविधि कृष्ण धाम गिरीगोवर्धन धाम से संचालित होगा।

ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल यादव ने समाज विकास के लिए ऐतिहासिक सफलता दिलाकर प्रगतिशील समाज बनाने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम का संचालन समाज के जागरूक पदाधिकारी नरेश कुमार यादव ने किया एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें