अखिल भारतीय कंवर समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 13, 14 एवं 15 जनवरी को कंवरधाम पमशाला में आयोजित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अखिल भारतीय कंवर समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 13, 14 एवं 15 जनवरी को कंवरधाम पमशाला में आयोजित*


15 जनवरी दोपहर 1 बजे सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस वर्ष 14 जनवरी को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी होगा चयन

फरसाबहार। अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केन्द्रीय कार्यालाय पमशाला जिला जशपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13, 14 एवं 15 जनवरी 2026 को पवित्र पावन ईब नदी के सुरभ्य तट पर आयोजित किया गया है।
कंवर समाज द्वारा सन् 1952 ई. से समाज के प्रबुद्ध बुजुर्गों के द्वारा समाज के उत्थान के लिए गहन-चिंतन मनन करते हुए उत्कृष्ठ परिणाम देने वाले सामाजिक रीति-नीति का शखंनाद किया गया है। समाज के पुर्वजों द्वारा किये गये भागीरथ पुरुषार्थ के प्रति गहन आस्था व्यक्त करते हुए समाज एवं राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ बनाने एवं समाजिक संगठन की संरचना कायम करने हेतु प्रति वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर तीन दिवसीय विशाल वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
कंवर समाज उन्नति एवं समृद्धि के बुलंदियों को छुए। प्रदेश एवं देश की एकता अखंडता व समृद्धि में समाज का महत्वपूर्ण योगदान हो, इन्ही मंगल कामनाओं के साथ तथा समाज की मिशाल कायम करने के लिये समाज के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के लिये स्नेहिल आमंत्रण संदेश प्रेषित किया गया है।
इस प्रकार के सामाजिक आयोजन से समाज के सभी सदस्यों का मेल मिलाप होता है एवं विचारो का आदान-प्रदान होता है, विचारो के आदान-प्रदान से समस्या का सामाधान होता है। इस आयोजन का मुख्य धेय है, हम समस्या नहीं.. बल्कि सामाधान का हिस्सा बने।

तीन दिवसीय सम्मेलन में तिथिवार कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।

दिनांक 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार सुबह 9.00 बजे कुलदेवी देवता की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन, सुबह 10 बजे सामाजिक बंधुओं के द्वारा ध्वजारोहण, सुबह 11 बजे सामाजिक बंधुओं का परिचय, सुबह 12 बजे उद्घाटन भाषण केन्द्रीय समिति के द्वारा, दोपहर 01 बजे भोजन, दोपहर 02 बजे परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम कर्मा, झुमर, डुमकच, सुवा, डंडानाच (सांस्कृतिक कार्यक्रम का पंजीयन अपने क्षेत्रिय अध्यक्ष के पास दिनांक 13 जवनरी 2026 तक पंजीयन अनिवार्य होगा ) सायं 05 बजे समाज के बुद्धिजीवियों गणमान्य बंधुओं अंचल क्षेत्र एवं केन्द्रीय कार्यालय के समस्त पदाधिकारियों के साथ सामाजिक विषयों पर गहन चिंतन मनन, सायं 08 बजे सामाजिक भवन में रात्री विश्राम एव रात्री सामाजिक नियमावली पर चर्चा एवं अगले दिवस के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया जाएगा।

दिनांक 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार सुबह 9.00 बजे कुलदेवी देवता का पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन, सुबह 10 बजे विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए अतिथियों का स्वागत् एवं उद्बोधन, सुबह 12 बजे युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, दोपहर 02 बजे भोजन,

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन
दोपहर 03 बजे अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केन्द्रीय कार्यालय पमशाला, जिला-जशपुर (छ.ग.) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा।

सायं 07 बजे पिछले दिवस के कार्यक्रम की समीक्षा एवं अगले दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा एवं सामाजिक भवन में अंचल क्षेत्र तथा केन्द्र के सभी पदाधिकारियों का रात्रि विश्राम होगा।

दिनांक-15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार सुबह 9.00 बजे कुलदेवी देवता पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन, सुबह 10 बजे विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए अतिथियों का स्वागत् एवं उद्बोधन, दोपहर 12 बजे भोजन,

मुख्यमंत्री छ.ग. शासन विष्णुदेव साय का आगमन् दोपहर 12 बजे एवं सामाजिक बन्धुओं द्वारा स्वागत् एवं उदबोधन होगा।

प्रतिभाओं का सम्मान
सायं 03 बजे 10 वीं-12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का श्री भुवन साय झांप जी द्वारा सम्मान् ।
मेडिकल, नर्सिंग, कृषि, एवं इंजीनियरिंग के चयनित गरीबी रेखा के नीचे के 02 बच्चों को श्री जगदीश साय जी के द्वारा प्रति बच्चा 10.000 (दस हजार रु.) सहयोग सम्मान्।

सायं 06 बजे कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें