महिला बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़* *स्थानांतरण के बदले 80 हजार की मांग, 40 हजार लेते ही सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*महिला बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़*

*स्थानांतरण के बदले 80 हजार की मांग, 40 हजार लेते ही सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे गिरफ्तार*

जशपुरनगर । महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कार्यालय परिसर में ही की गई, जिससे पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोकड़ा में पदस्थ भृत्य योगेश शांडिल्य का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। इस स्थानांतरण के एवज में आरोपी सहायक ग्रेड-2 द्वारा उससे 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित कर्मचारी पहले ही 30 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
रिश्वत न देने पर बाइक रख ली कब्जे में
बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल अपने कब्जे में रख ली। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

*कार्यालय में बिछा जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी*

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित कर्मचारी बकाया 40 हजार रुपए लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचा और आरोपी को रकम सौंपी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

*जांच जारी, विभाग में मचा हड़कंप*

कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। एसीबी की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें