*बंदरचुआ में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण कार्य का श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन*
*यातायात को बनाएगा सुगम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बंदरचुआ की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की मंजूरी दी थी आज उसका श्रीमती कौशल्या साय के द्वारा भूमिपूजन किया गया। 99.99 लागत से निर्मित होने वाली इस बस स्टैंड में यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर श्रीमती साय ने कहा कि यह बस स्टैंड न केवल बंदरचुआ और आसपास के क्षेत्रों के लिए यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि इसमें प्रतीक्षालय, टॉयलेट, पार्किंग, खाद्य और पेय सुविधा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए ऐसे आधुनिक अवसंरचना परियोजनाओं को आगे बढ़ाती रहेगी।
*हायर सेकेंडरी स्कूल बंदरचुआ में 1.59 करोड़ लागत के अतिरिक्त कक्ष निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन*
इसके अलावा श्रीमती कौशल्या साय ने 89 लाख रुपए लागत के हायर सेकेंडरी स्कूल बंदरचुआ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 70 लाख रुपए लागत के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्हें सरस्वती साइकल योजना अंतर्गत विद्यालय के 9 छात्राओं को सायकल का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा और अध्ययन के लिए पर्याप्त कक्ष एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निवेश भविष्य में समाज की मजबूती और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार शैक्षणिक सुविधाओं को लगातार सुधारती रहेगी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, राजकुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल, नारायण गुप्ता, विकास साय सरपंच, अजीत कुमार, कल्याण गुप्ता सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।










