*शिक्षा का उजाला, फैल रहा है दूरस्थ गांवों में भी*
*श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने पंडरीपानी और कंदईबहार में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण का किया भूमि पूजन*
*हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण से छात्रों को 12वीं तक की शिक्षा में होगी सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा दूर*


जशपुरनगर। प्रत्येक गांव और दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निरंतर प्रयासरत हैं। गांव के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकें। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में स्कूलों और छात्रावासों के निर्माण कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर मिल सकें। इसी परिप्रेक्ष्य में श्रीमती कौशल्या साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के पंडरीपानी और कंदईबहार में बनने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। हायर सेकेंडरी स्कूलों के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के छात्रों को अब बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्हें अब 12वीं तक की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पंडरीपानी और कंदईबहार में प्रस्तावित इन दोनों हायर सेकेंडरी स्कूलों के निर्माण के लिए प्रत्येक हेतु 1.21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,
इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है। बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से स्कूल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हमारे बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज को नई दिशा देंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए शासन की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी से अपील की कि वे बच्चों, विशेषकर बेटियों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी कपिलेश्वर सिंह, जनपद पंचायत फरसाबहार अध्यक्ष श्रीमती हेमंती भरत साय, जनपद पंचायत फरसाबहार उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सत्यम सिंह, पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, पंडरीपानी भाजपा मंडल महामंत्री घनश्याम यादव, तपकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, तपकरा भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह, नटवर मूंदड़ा, कपिलेश्वर सिंह, राजेश चौधरी फेंटा सहित ग्रामीणजन, स्कूल के शिक्षकगण सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।










