हमारी पहचान जाति नहीं, सनातनी से होनी चाहिए: श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय* *श्रीमती साय ने श्री कन्हैया-जय अघरिया की जयकारे पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*हमारी पहचान जाति नहीं, सनातनी से होनी चाहिए: श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय*
*श्रीमती साय ने श्री कन्हैया-जय अघरिया की जयकारे पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की*

बरमकेला। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सहधर्मिणी जीवनसंगिनी “श्रीमती कौशल्या साय” का शुभागमन बरमकेला नगर स्थित अघरिया भवन में हुई। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बरमकेला के पूर्व अध्यक्ष द्वय श्री विशेश्वर नायक एवं श्री राजकुमार नायक, पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकुमार नायक, अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पटेल, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, चूड़ामणि पटेल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने कहा कि आज भी हमारा हिन्दू समाज जातिगत भेदभाव में बंटा हुआ है। हमारी पहचान किसी जाति विशेष से नहीं बल्कि सनातन धर्म से होनी चाहिए।
श्रीमती साय ने श्री कन्हैया – जय अघरिया की जयकारे से गदगद होकर खूब प्रशंसा की और समाज की निरंतर उत्थान हेतु भगवान श्री राधे कृष्णा जी से कामना किया। उनके यह विचार निश्चित रूप से समाज लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें